अमीस इमग्रैशन लॉ फर्म नीदरलैंड की एक उच्च श्रेणी की अप्रवासन लॉ फर्म है। हुमारे वकील आम नागरिक और कंपनी दोनो को कार्य एवं निवासिय उद्देश्य के लिए आवास अनुज्ञा पत्र प्राप्त करने में सहायता करते हैं।
आमिस अप्रवासन लॉ फर्म के वकीलों को पूरे यूरोप के अप्रवासन के नियमों की गहरी समझ है, खास तौर से नीदरलैंड के अप्रवासन नियमों की। और तो और, हम अपने मुवक्किल को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में सहायता करने में सक्षम हैं। हम आपकी जरूरतों को सही रूप से समझ के आपकी समस्याओं का समाधान करने की क्षमता रखते हैं। हम आपके सारे अप्रवासन से जुड़ी समस्याओं को दक्षता और निपुणता से सुलझाते हैं। इसी कारण हम अपने मुवक्किलों की समस्याओं का प्रभावी निवारण करने के कामयाब होते हैं।
हुमारे वकीलों के पास अप्रवासन नियमों में 18 वर्ष से अधिक का अनुभव है, जिससे हमें अप्रवासन नियमों का व्यापक ज्ञान है। हुमारे वकील अंग्रेजी, हिन्दी, डच, मैन्डरिन और फ्रेंच भाषाओं के ज्ञाता हैं, और इन सारी भाषाओं में आपकी सहायता कर सकते हैं।
अमीस अप्रवासन लॉ फर्म विभिन्न मामलों पर कानूनी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें रोजगार के लिए निवासिय अनुज्ञा पत्र का अधिग्रहण, परिवार पुनर्मिलन, पढ़ाई हेतु निवासिय अनुज्ञा पत्र, दीर्घकालिक निवास और समीकरण शामिल हैं। हुमारी सेवाएं निजी व्यक्ति और कंपनी तथा उनके कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है। हम अत्यावश्यक आधार से कार्य और निवास अनुज्ञा पत्र की व्यवस्था करवाते हैं।